देगलूर (नांदेड), 24 सितंबर:
नांदेड जिले के देगलूर में श्री सार्वजनिक गणेश मंडल के तत्वावधान में भक्ति कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रियंका भक्ति ने भजन, गणेश गीत एवं भक्तिगीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रियंका की मधुर आवाज और भक्ति गीतों की प्रस्तुति से गणेश मंडप परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भी भक्ति गीतों का आनंद लेते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

उनकी प्रतिभा और शानदार प्रस्तुति की सराहना करते हुए गणेश मंडल के पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने भी प्रियंका का सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान गणेश मंडल परिसर में भजन एवं गणेश गीतों की गूंज सुनाई दी और पूरा वातावरण गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर नजर आया। मंडल के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
Author: पेंडकर श्रीनिवास
V1 News & Daily Newspaper is Hiring Reporters V1 News & Daily Newspaper invites applications from enthusiastic and dedicated individuals to join our team as Reporters. Interested candidates can contact: PENDKAR SRINIVAS 📞 9603925163 📞 9834485832








