जिला प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज..
बिलोली, 13 जून: नांदेड़ जिले की बिलोली तहसील के सरकारी रेत घाटों के संचालन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने के आरोप सामने आए हैं। इस मामले में स्थानीय नागरिकों और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) तथा संबंधित वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कराने की मांग की है।
आरोपों के बीच मांग की जा रही है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर वास्तविक तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए। साथ ही, इस मामले में जिला प्रशासन की भूमिका और अब तक की चुप्पी को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जांच निष्पक्ष ढंग से की जाती है, तो रेत घाटों के संचालन में हुई कथित अनियमितताओं और संभावित भ्रष्टाचार से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि और तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा व्यापक जांच किए जाने की आवश्यकता बताई जा रही है।
“रेत का खेल बड़ा है, सवाल सिर्फ घाट का नहीं… व्यवस्था की पारदर्शिता का है!”
“यदि दाग नहीं हैं, तो जांच से डर कैसा?”
Author: V1News Telangana.& Hindi & Mharti.
V1 News & Daily Newspaper is Hiring Reporters V1 News & Daily Newspaper invites applications from enthusiastic and dedicated individuals to join our team as Reporters. Interested candidates can contact: PENDKAR SRINIVAS 📞 9603925163 📞 9834485832







