-- --

बिलोली में खुलेआम मटका-सट्टा! हाईवे किनारे बेखौफ चल रहा अवैध कारोबार, एसपी साहब… आपके इलाके में आखिर क्या हो रहा है?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलोली | वी1 न्यूज़:– महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के बिलोली क्षेत्र में मटका जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के कथित अवैध कारोबार को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि कम समय में अधिक पैसे का लालच देकर युवाओं और आम नागरिकों को इस अवैध धंधे की ओर आकर्षित किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का दावा है कि हाईवे के किनारे भी कथित रूप से यह कारोबार बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है। इसी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं।
लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है— “नए एसपी महोदय के कार्यकाल में भी यदि इस तरह का अवैध कारोबार खुलेआम चलता रहा, तो यह बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।”
लोग प्रशासन से सवाल कर रहे हैं:
“एसपी साहब… ज़रा देखिए, आपके इलाके में क्या चल रहा है? आपके अधिकारी क्या कर रहे हैं?”
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यदि कहीं भी अवैध मटका या ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार चल रहा है, तो उसके संचालकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
हालांकि, इस संबंध में लगाए जा रहे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पेंडकर श्रीनिवास
Author: पेंडकर श्रीनिवास

V1 News & Daily Newspaper is Hiring Reporters V1 News & Daily Newspaper invites applications from enthusiastic and dedicated individuals to join our team as Reporters. Interested candidates can contact: PENDKAR SRINIVAS 📞 9603925163 📞 9834485832

Leave a Comment

Read more
Read more