नांदेड़ जिले के बिलोली क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध चल रहे धाबों पर आरोप – रेत तस्करों को मिल रहा संरक्षण..

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के बिलोली मंडल के कुछ आसपास के इलाकों में रात के समय धाबों के नियमों के विरुद्ध संचालित होने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि रात 10 बजे के बाद भी कई धाबे बंद नहीं किए जा रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय अवैध रूप से रेत की ढुलाई करने वाले लोगों के लिए कुछ धाबों में मद्यपान और बैठकों (सिटिंग) का आयोजन किया जाता है। आरोप है कि धाबों में बाहर की लाइटें बंद कर दी जाती हैं, लेकिन अंदर गुप्त रूप से बैठकों का सिलसिला जारी रहता है।
यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि कुछ निचले स्तर के अधिकारियों को नियमित ‘मामूली’ देकर धाबा संचालक मनमानी तरीके से कारोबार चला रहे हैं, जिससे अवैध रेत कारोबार को अप्रत्यक्ष समर्थन मिल रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि रात के समय अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले ऐसे धाबों की तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो यह अवैध कारोबार और भी बढ़ सकता है।
लोगों ने संबंधित विभागों और जिला प्रशासन से अपील की है कि रात में विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले धाबों और अवैध रेत परिवहन पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रह सके।
Author: V1News Telangana.& Hindi & Mharti.
V1news న్యూస్.&దినపత్రికకు విలేకరులు కావలెను.పెండేకర్.శ్రీనివాస్. సెల్,,9603925163..9834485832.....







