V1News Telangana

best news portal development company in india

अर्जापुर में जुए का काला कारोबार बेखौफ; लाखों की उगाही, प्रशासन सो रहा है या हिस्सेदार?

SHARE:

📰 खबर:
बिलोली :
नांदेड जिले के बिलोली तालुका अंतर्गत अर्जापुर गांव में अवैध पत्तों का जुआ क्लब खुलेआम चल रहा है। इस जुए के अड्डे पर प्रतिदिन लाखों रुपये की लेन-देन हो रही है, जिससे पूरे तालुके में सनसनी फैल गई है।
पूर्व में बिलोली शहर में महिलाओं द्वारा किए गए आंदोलन के बाद जुए के अड्डे बंद कराए गए थे। लेकिन अब वही अवैध धंधे शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में शिफ्ट होकर फिर से फल-फूल रहे हैं। अर्जापुर में कुछ पुराने और कुछ नए जुआ संचालक मिलकर बेखौफ होकर इस काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।
इस अवैध जुए के कारण ग्रामीण क्षेत्र के युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं और कई परिवार आर्थिक व मानसिक रूप से बर्बाद हो रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
मामूली रकम के बदले कुछ अधिकारियों द्वारा आंखें मूंदे जाने की आशंका अब नागरिकों में गहराती जा रही है। यदि प्रशासन ने तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं की, तो जनाक्रोश भड़कने की पूरी संभावना है। अर्जापुर में चल रहे अवैध जुआ अड्डों को तुरंत ध्वस्त करने की जोरदार मांग जनता कर रही है।
V1News Telangana.& Hindi & Mharti.
Author: V1News Telangana.& Hindi & Mharti.

V1news న్యూస్.&దినపత్రికకు విలేకరులు కావలెను.పెండేకర్.శ్రీనివాస్. సెల్,,9603925163..9834485832.....

best news portal development company in india